विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर सात महीने की बच्ची की मौत

Published: Tue, 01 Sep 2026 11:52 AM (IST)

शिवली के जसापुरवा में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से सात माह की मासूम सानवी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

कच्चे मकान के मलबे में दबकर सात महीने की बच्ची की मौत।

कच्चे मकान के मलबे में दबकर सात महीने की बच्ची की मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। शिवली के जसापुरवा में कच्चा मकान बारिश में गिरने से मासूम की जान चली गई। वहीं मां बेटी समेत तीन लोग दबकर घायल हो गए।

किसान भीखू लाल की पत्नी सोमवती, उनकी बेटी शिखा, शिखा की सात माह की बेटी सानवी व शगुन कच्चे मकान में सो रहे थे। मंगलवार सुबह छह बजे करीब बारिश के दौरान मकान गिर गया।

सभी लोग मलबे में दब गए। ग्रामीण जुटे और मलबा हटाकर सभी को अस्पताल भेजा जहां पर सानवी को मृत घोषित किया गया। शिवली थाने की पुलिस ने घायलों का हाल लिया।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ समेत 25 जिलों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, सितंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज