Move to Jagran APP

बल्ली पर दौड़ रहा करंट, प्लाट में भरता गंदा पानी

संवाद सहयोगी, झींझक : नगर पालिका के द्वारिकागंज वार्ड के लोग जल निकासी व पेयजल समस्या से पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 05:57 PM (IST)
बल्ली पर दौड़ रहा करंट, प्लाट में भरता गंदा पानी
बल्ली पर दौड़ रहा करंट, प्लाट में भरता गंदा पानी

संवाद सहयोगी, झींझक : नगर पालिका के द्वारिकागंज वार्ड के लोग जल निकासी व पेयजल समस्या से परेशान हैं। नगरीय क्षेत्र होने के बाद भी केवल आधी बस्ती में ही पेयजल आपूर्ति होती है। वहीं नाला नहीं होने से बीच बस्ती में खाली प्लाट पर गंदा पानी भरता है जबकि लोग यहीं कूड़ा फेंकते हैं।

loksabha election banner

नगर पालिका झींझक के द्वारिकागंज में लोगों को जल्द मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होने की उम्मीद थी। लेकिन सुनाथा रोड की ओर बस्ती में जल निकासी नाला नहीं है। ऐसे में घरों का गंदा पानी बस्ती बीच एक प्लाट में एकत्र होता है। इससे बदबू उठती रहती है। जबकि कुछ लोग भी प्लाट के पास ही कूड़ा फेंकते हैं। बारिश में गंदा पानी ओवर फ्लो होकर समस्या बनता है। इससे गंदगी भरा माहौल रहता है। यहां से निकलने वाले लोगों को असुविधा होती है। वार्ड में दो सफाई कर्मियों की तैनाती है। अलबत्ता उनकी ओर से बस्ती में कूड़ा बस्ती में एकत्र न हो इसके लिए कारगर प्रयास नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी बड़ी समस्या आधे वार्ड में जलापूर्ति नहीं होने से है। भूमिगत पाइप लाइन आधे वार्ड में ही है ऐसे में अन्य आबादी को बस्ती में लगे तीन हैंडपंप से ही जरूरत का पानी भरकर लाना पड़ता है। इधर आधे मोहल्ले में विद्युत खंभे नहीं लगाए गए हैं। लोग दूर से लंबी केबल बल्ली के सहारे घरों तक ले गए हैं। इससे केबिल टूटने का खतरा बना रहता है। जबकि बल्ली पर तारों का मकड़जाल हर तरफ फैला दिखाई देता है। बल्ली अधिक ऊंचाई की न होने से केबिले लटकती झूलती हैं।

इंसेट)

द्वारिकागंज वार्ड

- वार्ड संख्या: 19

- वार्ड सभासद: प्रदीप शर्मा

- वार्ड में मतदाता: 728

- जनसंख्या: लगभग 1500

- सफाई कर्मचारी : 02

इंसेट)

क्या कहते हैं लोग

वार्ड में नाला न होने से बड़ी समस्या जल निकासी की है। प्लाट में गंदा पानी भरता है। वहीं खंभे नहीं होने से बल्ली के सहारे केबल डाली गई हैं। पेयजल लाइन बिछाने के लिए भी निकाय बैठक में प्रस्ताव दिया गया है। वार्ड की समस्याएं दूर हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

- प्रदीप शर्मा, सभासद नाला बने और मोहल्ले में विद्युत खंभे लगाए जाएं इसकी मांग कई बार की गई है। हालाकि अभी तक इस दिशा में कोई कारगर प्रयास नहीं दिखाई दे रहा है। खाली प्लाट के आसपास कूड़ा न एकत्र हो यह व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।

- उमेश कुमार मूलभूत सुविधाएं अभी तक वार्ड के लोगों को नहीं मिल सकी हैं। नाला नहीं होने से जल निकासी की दिक्कत है। वहीं जलापूर्ति नहीं है। निकाय प्रशासन से पाइप लाइन बिछाने की मांग की गई है।

- अश्वनी चौबे इंसेट)

सुनाथा रोड की ओर नाला निर्माण प्रस्तावित है। डीपीआर बनाकर बजट की मांग की गई है। धन आवंटन पर नाला निर्माण कराया जाएगा। खंभे लगाने के लिए विद्युत विभाग को लिखा गया है। कूड़ा बस्ती में एकत्र न हो इसके लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है। गंदगी मिलने पर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। पेयजल समस्या निदान भी किया जाएगा।

- रामअचल, ईओ नगर पालिका इंसेट)

दैनिक जागरण के सुझाव :

- जल निकासी को नाला निर्माण जल्द कराया जाए

- सफाई व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दिया जाए

- पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम कराया जाए

- जरूरत के विद्युत खंभे लगाए जाए

- केवल तीन हैंडपंप हैं और लगाए जाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.