Move to Jagran APP

मतगणना)रसूलाबाद विधानसभा में 15वें चक्र में आगे निकला कमल

जासं कानपुर देहात रसूलाबाद विधानसभा कन्नौज लोकसभा से जुड़ी है। गुरुवार को मतगणना की श

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:17 AM (IST)
मतगणना)रसूलाबाद विधानसभा में 15वें चक्र में आगे निकला कमल
मतगणना)रसूलाबाद विधानसभा में 15वें चक्र में आगे निकला कमल

जासं, कानपुर देहात: रसूलाबाद विधानसभा कन्नौज लोकसभा से जुड़ी है। गुरुवार को मतगणना की शुरुआत में कमल साइकिल से पिछड़ गया लेकिन 12वें चक्र की गणना तक अंतर कुछ सौ मतों का ही रह गया। 15 चक्र में साइकिल को पीछे छोड़कर कमल आगे निकल गया।

loksabha election banner

रसूलाबाद विधानसभा के मतों की गणना शुरू हुई तो भाजपा के सुब्रत पाठक को 1561 मत मिले। जबकि सपा की डिपल यादव ने 4154 मतों के साथ बढ़त बनाई। यहां शिवसेना के आनंद विक्रम को केवल 19 मत मिले। पांचवे चक्र में भाजपा को 14828 मत मिले तो साइकिल 19444 मत पाकर बढ़त बरकरार किए रही। 11 वें चक्र में भाजपा के 36836 मत हो गए तो सपा 39046 के स्तर पर पहुंच गई। 12वें चक्र में भाजपा ने मतों के अंतर को बेहद कम करते हुए 41057 मत जुटाए तो साइकिल 41379 मत के स्तर पर पहुंच सकी। 15वें चक्र में भाजपा ने बढ़त बना ली। भाजपा को 52742 मत मिले जबकि सपा 49339 मत पाकर पिछड़ गई। 20वें चक्र में कमल को 75806 मत मिले। साइकिल को 64953 पर सीमित रहना पड़ा। 25वें चक्र में भाजपा का कमल सरपट दौड़ा। सुब्रत पाठक को 94207 तथा डिपल यादव को 78600 मत ही मिले। 27वें चक्र में भाजपा को 100977 मत मिले तो सपा को 84391 मत की मिल सके। शिवसेना को 955 मत मिले। वह लड़ाई में कहीं नजर नहीं आयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.