विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कहीं पेड़ नहीं दिख रहे, करोड़ों रुपये से सिर्फ अपनी सेहत बना रहे हो', मंत्री राकेश सचान ने DFO को फटकारा

Published: Thu, 19 Mar 2026 11:19 AM (GMT+05:30)

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट परिसर में डीएफओ एके पांडेय को करोड़ों रुपये के बावजूद पेड़ न दिखने पर फटकार लगाई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। हमने आपको करोड़ों रुपये दिए लेकिन उन जगहों पर कहीं कोई पेड़ नहीं दिख रहे हैं। यह सब क्या है? हम पैसे तो दे ही रहे हैं, आप अपनी सेहत बना रहे हो। इसके साथ पेड़ों की भी सेहत ठीक रहे। ऐसे काम नहीं चलेगा।

यह बात बुधवार को भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट परिसर माती में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन करने के दौरान एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने डीएफओ (जिला वन अधिकारी) एके पांडेय से कही।

उन्होंने लगाए गए पौधों के सूखने पर डीएफओ से खुद की सेहत सुधारने के साथ ही पौधों को भी ठीक रखने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में टीवी बंद करने पर पिता को मार दी थी गोली, अब दोषी बेटा आजीवन रहेगा सलाखों के पीछे

'ऐसे काम नहीं चलेगा'

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे सही रहेंगे तभी सब ठीक रहेगा, ऐसे काम नहीं चलेगा। डीएफओ को हिदायत देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।