रजबहे सूखे, अटकी है फसलों की बोआई
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण तहसील क्षेत्र के र
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण तहसील क्षेत्र के रजबहों में पानी न आने से खेतों की पलेवा को लेकर किसान परेशान हैं। रबी की फसलों की बोआई नहीं हो पा रही है।
भोगनीपुर क्षेत्र में बरौर रजबहा, अटवा रजबहा, भोगनीपुर रजबहा, जलपुरा रजबहा आदि रजबहों में तीन माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे क्षेत्र में खाली खेतों की पलेवा न होने से रबी की फसलों की बोआई नहीं हो पा रही है। बरौर के किसान चंद्रभूषण शुक्ला, जलालपुर के ज्ञानेंद्र सचान, मीनापुर के रघुवंशी सचान बम्हनौती के अरुण सचान, फर्जाबाद के नफीस, डुड़ियामऊ के रामआसरे सचान आदि किसानों ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र की हजारों एकड़ भूमि रजबहों के पानी पर निर्भर है। लंबे समय से रजबहों में पानी न आने से खेतों की पलेवा नहीं हो नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में राजकीय नलकूप नहीं है। मजबूरन किसानों को निजी नलकूपों के सहारे रहना पड़ता है और अधिक रुपये देने के बावजूद भी खेतों को पूरा नहीं पा रहा है। पलेवा के अभाव में रबी की फसलों की बोआई पिछड़ रही है। नहर विभाग के एसडीओ वीरेंद्र ¨सह ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र के रजबहे नहरों के टेल पर पड़ते हैं। क्षेत्र में पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में टेल पर पानी पहुंचाना मुश्किल होता है। फिलहाल रजबहों की सफाई का काम चल रहा है। इसकी वजह से भोगनीपुर क्षेत्र के रजबहों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। रजबहों की सफाई का काम 13 दिसंबर तक चलना है। इसके बाद पानी छोड़ा जाएगा।