Move to Jagran APP

रजबहे सूखे, किसान परेशान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद मलखानपुर-करियावर रजबह

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 06:04 AM (IST)
रजबहे सूखे, किसान परेशान
रजबहे सूखे, किसान परेशान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : मलखानपुर-करियावर रजबहे में पानी न आने के कारण किसानों को धान रोपाई करने में समस्या हो रही है। वहीं कुछ किसानों के द्वारा पंपिंग सेट के माध्यम से खेतों में पानी लगा धान की रोपाई की जा रही है, लेकिन निजी संसाधनों से खेत में पानी भरने के दौरान किसानों को डीजल के रूप में अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

नहर विभाग कार्यालय से महज एक किलोमीटर दूर से गुजरने वाला मलखानपुर-करियावर रजबहा सूखा है। बारिश के आषाढ़ व सावन माह गुजरने के बाद भी बरसात कम होने के कारण धान की खेती करने वाले किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। निजी संसाधनों के द्वारा सिचाई कर किसानों ने मुश्किल से धान की पौध तो तैयार की, लेकिन अब रोपाई के लिए उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश कम होने के साथ ही रजवाहे में पानी न आने के कारण किसान ट्रैक्टर, पंपिंग सेट सहित अन्य माध्यमों से खेत में पानी भरने को मजबूर हो रहे हैं। इससे उन्हें व्यय भी अधिक करना पड़ रहा है। रसूलाबाद के निराला नगर, बटपरू, गढे़वा सहित अन्य गांव के किसान महंगा डीजल खरीदकर धान की रोपाई कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता ओपी मौर्य ने बताया कि पानी नहरों में छोड़ा गया है। कम पानी छोड़े जाने से रजबहों में पानी कम जा रहा है। तीन-चार दिन में पानी रजबहों में पानी आ जाएगा। बोले किसान

अनुमान के अनुसार बारिश नहीं हो रही है। समय से रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान के किसानों के समक्ष बड़ी समस्या होगी। धान में अत्यधिक सिचाई होने के कारण लागत में ही फसल चली जाएगी।

मीनू सिंह, करियावर डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मुश्किल में धान की पौध तैयार की जा सकी। उम्मीद थी कि समय से पानी आने पर रोपाई की समस्या नहीं होगी, लेकिन अब रोपाई के लिए भी पंपिंग सेट चलाकर खेत में पानी भरना पड़ रहा है।

अनिल सिंह, निराला नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.