रनियां क्रय केंद्र में शुरू हुई खरीद
संवाद सूत्र रनियां अकबरपुर तहसील क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में बने धान खरीद केंद्र मे
संवाद सूत्र, रनियां : अकबरपुर तहसील क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में बने धान खरीद केंद्र में 15 अक्टूबर को बैनर तो लगा दिया गया था, लेकिन किसान के ना आने से कांटा सुना पड़ा रहा। यहां पर गुरुवार को पहले किसान अजय सिंह से 40 क्विंटल की खरीद की गई। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने किसान का माला पहनाकर स्वागत किया। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने किसान अजय सिंह से कहा कि वह अपने धान को जिस तरह साफ सुथरा कर लाए हैं इसी तरह वह गांव क्षेत्र में और भी किसानों से बताएं। साथ ही किसान पैसे की किसी भी तरह की चिता ना करें। वहीं किसान को लड्डू खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी संजय सिंह को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि खरीद केंद्र पर पानी के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था भी पूरी तरह रखें साथ ही किसानों को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। अगर किसान का धान साफ नहीं है तो उसे पंखे द्वारा साफ कराया जाए केंद्र प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीद केंद्र को 20 हजार कुंतल का लक्ष्य दिया गया है जिसका मूल्य 1868 रुपये रखा गया है।