बरातशाला में संचालित प्राइवेट पाठशाला
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा: सरवनखेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुआरी में ब्लाक कर्मचारियों की मिली
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा: सरवनखेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुआरी में ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में बने मिलन केंद्र का कई वर्षों से व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है। यहां गलत तरीके से एक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहा है।
स्थानीय विकासखंड के ग्राम सभा दुआरी में पंचायत की बैठक करने व ग्रामवासियों की सुविधा के लिए गांव में आने वाली शादी बरात ठहरने के लिए सामुदायिक मिलन केंद्र बना था। इसमें पिछले तीन साल से अवैध तरीके से एक स्कूल संचालित है। विद्यालय में करीब 100 बच्चे आते हैं। वैसे इन बच्चों को पढ़ाने के बाद प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जा रहा है। न ही उनका कोई लेखा-जोखा है। अवैध रूप से चला रहे विद्यालय के मास्टर शिवकरन ¨सह चौहान ने बताया कि तीन शिक्षकायें हैं। यह बच्चे दूसरे विद्यालयों में अटैच हैं। जिनको बाकायदा फीस लेकर पढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सरवन खेड़ा बब्बनराय ने बताया तत्काल इसकी जांच कराकर मिलन केंद्र का उपयोग करने वाले अनाधिकृत व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अकबरपुर आनंद कुमार ¨सह ने बताया कि जानकारी में नहीं था। तत्काल जानकारी कर मिलनकेंद्र को खाली करवाया जायेगा व संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।