Move to Jagran APP

रनियां में पावर कट, छह घंटे ठप रहीं 50 फैक्ट्रियां

संवाद सूत्र रनियां औद्योगिक क्षेत्र रनियां में बने बिजली सबस्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते करी

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:31 PM (IST)
रनियां में पावर कट, छह घंटे ठप रहीं 50 फैक्ट्रियां
रनियां में पावर कट, छह घंटे ठप रहीं 50 फैक्ट्रियां

संवाद सूत्र, रनियां : औद्योगिक क्षेत्र रनियां में बने बिजली सबस्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते करीब 50 फैक्ट्रियां छह घंटे के लिए ठप हो गईं। यहां पर उपकरण थम गए तो कच्चा माल भी फंस गया। इससे उत्पादन प्रभावित हुआ। वहीं कस्बे की भी आपूर्ति बाधित हो गई। लोग पेयजल के साथ ही दूसरी समस्याओं से जूझे।

loksabha election banner

रनियां सबस्टेशन में रविवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली उपकरणों का रिपेयरिग कार्य चलता रहा। ट्रॉली, गेयर बक्सा समेत दूसरे उपकरण की मरम्मत की गई। इसका असर यह रहा कि औद्योगिक क्षेत्र की करीब 50 फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई फैक्ट्री में बनाया जा रहा कच्चा माल फंस गया। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा और इसमें देरी हुई। वहीं कर्मचारी भी बिजली आने का इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर सभी ने राहत की सांस ली और फिर से फैक्ट्रियों में काम शुरू हो सका। उधर, बिजली जाने से काफी समय तक कस्बावासी परेशान होकर इधर-उधर जानकारी करते रहे कि आखिर बिजली फिर कब आएगी। कुछ लोग सबस्टेशन भी पहुंच गए तो पता चला कि मरम्मत कार्य चल रहा है। लोग पानी भरने, मोबाइल चार्जिंग समेत रोजमर्रा की समस्याओं से जूझे। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया की मशीनों का मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसके चलते लगभग 6 घंटे बिजली व्यवस्था बाधित रही है। दूसरे सबस्टेशन से जुड़ने से चलती रहीं फैक्ट्रियां

औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां दूसरे सबस्टेशन से जुड़ी हैं। इसके चलते वहां पर तेजी से काम होता रहा और बिजली जाने का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जैनपुर व ग्रोथ सेंटर से काफी फैक्ट्रियों में लाइन जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.