पेड़-पौधे जीवन का आधार, हरियाली बढ़ाओ बेशुमार
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : हमारे आसपास का परिवेश हरा भरा है तो सांस लेने को ताज
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : हमारे आसपास का परिवेश हरा भरा है तो सांस लेने को ताजी हवा मिलती रहेगी। पेड़ों से छाया और खाने के लिए फल भी मिलते हैं। यह बात केंद्रीय विद्यालय परिसर में मंगलवार को दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान में पौधरोपण के दौरान प्राचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में सबकी सहभागिता जरूरी है।
पेड़-पौधे वातावरण में मौजूद हानिकारक कार्बन सोखकर शुद्ध आक्सीजन देते हैं। पेड़ों की वजह से बारिश होती है तो औषधीय गुणों की वजह से ये स्वास्थ्य सुधार में सहायक होते हैं। दैनिक जागरण ने पेड़-पौधों व हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने को पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान शुरू किया है। हरियाली बढ़ाने के इस अभियान से लोग जुड़ रहे हैं और पौधे लगाने का सिलसिला निरंतर जारी है। मंगलवार को नागिन जसी स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में प्राचार्य अर¨वद कुमार राय ने बच्चों के साथ अच्छे पौधों की श्रृंखला में शहतूत के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि सांस लेने को शुद्ध आक्सीजन मिले इसका महत्व सबको समझना होगा। पेड़ों से मिलने वाले फल शरीर की जरूरत के विटामिन व अन्य तत्व पूरे करते हैं। वहीं औषधीय गुणों से शरीर स्वस्थ रहता है। बताया कि पेड़ वातावरण की तापमान नियंत्रित रखते हैं। जहां पेड़ों की अधिकता होती है बारिश भरपूर होती है। लोग पौधे रोपें और उनकी सुरक्षा का दायित्व भी निभाएं ताकि हरियाली बढ़ सके। पौधरोपण के दौरान प्राचार्य ने पौधों की देखभाल की शपथ छात्रों को दिलाई। परिसर में शहतूत के छह पौधे रोपे गए। यहां अध्यापक एके अग्निहोत्री, स्काउट गाइड छात्र शिवम दीक्षित, ज्योति यादव, श्रेया शर्मा, सीनू कुमार, आशुतोष पांडेय व प्रांजल राय आदि रहे।