भीषण गर्मी में लोग भूले शारीरिक दूरी
संवाद सहयोगी रसूलाबाद कोरोना का पारा भले ही गर्मी की भांति लगातार ऊपर चढ़ रहा है। कि
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: कोरोना का पारा भले ही गर्मी की भांति लगातार ऊपर चढ़ रहा है। किंतु ग्रामीण अंचलों में अभी भी लोग उसकी गंभीरता नहीं समझ रहे हैं। प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद शारीरिक दूरी को लेकर लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। यातायात के नियमों का पालन भी लोग भूल गए हैं।
कस्बे के मध्य में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में बच्चों के टीकाकरण का काम कर रही एएनएम कमलेशलता दुबे के बार बार समझाने पर भी गवईं गांव से आए दंपती शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे यहां सारी व्यवस्थाएं तार तार हो जाती हैं। एएनएम कमलेशलता दुबे ने बताया कि कुल 98 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। बुधवार को टीकाकरण का दिन नियत होने से केंद्र पर महिलाओं की भीड़ का कुछ यही आलम रहा। बच्चों के साथ आई महिलाओं की भीड़ से टीकाकरण केंद्र भर गया। ज्यादा दबाव देने पर लोग झगड़े तक के लिए आमादा हो गए हैं। जिससे मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी को विवश होकर अपना काम करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर भी लोग बाइक पर तीन सवारियां, 4 सवारियां बैठाकर चलने में परहेज नहीं कर रहे हैं। पुलिस की नजर बचाकर ये लोग फर्राटे भर कर निकल जाते हैं।