किशोरी व युवती से दुष्कर्म का प्रयास
संवाद सहयोगी रसूलाबाद: थानाक्षेत्र के ढकपुरवा गांव की एक किशोरी को घर में अकेला देख पड़
संवाद सहयोगी रसूलाबाद: थानाक्षेत्र के ढकपुरवा गांव की एक किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी युवक ने उसे दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। इसी प्रकार रामपुर कसमडा की एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। यूपी- 100 पर दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की है।
ढकपुरवा गांव की एक किशोरी अंबेडकर विद्यालय अजनपुर में कक्षा 9 में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह उसकी मां खेत से चारा लेने गई थी और उसका भाई बाजार गया था। आरोप है कि घर में किशोरी को अकेला देख पड़ोसी सुनील ने घर में घुसकर किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध पर आरोपी ने उससे मारपीट करने के साथ कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने यूपी- 100 को सूचना दी। इस पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। रामपुर कसमड़ा निवासी एक युवती के साथ गांव के युवक बलवंत ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोप वहां से भाग निकला। पीड़िता ने यूपी-100 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ रसूलाबाद सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेने के साथ दूसरे की तलाश की जा रही है। मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।