भाल बंबे में मिला युवक शव
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : राजपुर थाना क्षेत्र के भाल बंबा पुल में कचरे में अटका शव लोगों ने द
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : राजपुर थाना क्षेत्र के भाल बंबा पुल में कचरे में अटका शव लोगों ने देखा। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बंबे से निकलवा कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
राजपुर थाने के भाल बंबे पर पुल बना है। यहां पानी का बहाव धीमा होने पर पुल की दीवार के आसपास कूड़ा एकत्र है। रविवार को राहगीरों ने बंबे के पानी में वस्त्र विहीन एक युवक का शव कचरे में अटका देखा। बंबे में शव मिलने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। थोड़ी देर में राजपुर एसओ रोहित तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद बंबे से शव बाहर निकलवाया। एसओ ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव पुराना होने से सड़ गल गया है। उन्होंने बताया कि सिर पर बाल नहीं थे। जबकि शरीर पर कोई कपड़ा नहीं मिला है। प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया कि पोस्टमार्टम व गहराई से छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।