बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का दिया मंत्र
संवाद सहयोगी सिकंदरा कस्बा राजपुर में समाजवादी पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक आयोजित
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : कस्बा राजपुर में समाजवादी पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने विधानसभा चुनाव में सपा का परचम लहराने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती को ही मूल मंत्र बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में काम करने का पाठ पढ़ाया। जातिवार व बुजुर्ग मतदाताओं की सूची बनाने पर जोर दिया।
सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक में आए पूर्व मंत्री श्रीराम पाल का सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माला व शाल पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनते ही छीनी गई नौकरियां तत्काल वापस दिलाई जाएंगी। किसान, नौजवान, बेरोजगार व मजदूरों के साथ हो रहे छलावे से निजात मिलेगी। सेक्टर बूथ प्रभारियों को गांव-गांव अभियान चलाकर 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाए जाने पर जोर दिया। मौके पर पूर्व विधायक केके सचान, नरेंद्र पाल सिंह मनु यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, समरथ पाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष कबीरुलहसन, ब्लॉक अध्यक्ष राज नारायण सिंह, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष प्रबुद्ध पाल, वीरेंद्र निषाद, पवन कटियार, रघुवीर विद्यार्थी, प्रमोद यादव, मनोज यादव, मुन्ना खान, नीरज पाल, दीपक कोरी मौजूद रहे। वहीं भोगनीपुर में उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। गांवों में सपा शासनकाल की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें, ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ सके। पूर्व मंत्री ने कहा कि बूथ कमेटियों में सभी वर्ग के लोगों को शामिल करें और बूथ कमेटियों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की जनहितकारी नीतियों की जानकारी लोगों को दें। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, नरेंद्रपाल सिंह मनु, विधानसभा अध्यक्ष नसरुद्दीन कुरैशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रपाल सिंह, लाखन सिंह यादव, जगराम सिंह, रामबाबू कठेरिया, भीम किशोर संखवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव बबलू, महिला सभा की जिलाध्यक्ष नसरीन अख्तर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष करुणाशंकर दिवाकर, सुरेंद्र सिंह यादव रहे।