यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Girlfriend Boyfriend Suicide: मोहब्बत हुई नाकाम तो एक दूजे का हाथ थाम ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल
Love Couple Suicide कानपुर देहात में मोहब्बत में नाकाम होने पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान ...और पढ़ें

कानपुर देहात, जेएनएन। Love Couple Suicide झींझक में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों हाथ पकड़कर रेलवे लाइन तक साथ आए और फिर एक साथ ट्रेन के आगे कूद गए। सूचना पर आननफानन पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को रेलवे ट्रैक से उठाकर शिनाख्त के लिए घंटों प्रयास किया। दोनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने स्वजनों को घटना की सूचना दी। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचे स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
जान देने से पहले काफी देर एक दूसरे का हाथ थामकर बैठे रहे दोनों
झींझक सम्राट अशोक नगर निवासी सुभाष यादव का पुत्र अंकित यादव इंटर का छात्र था। वहीं रहने वाले सुखदेव की पुत्री मोहनी पाल 11वीं की छात्रा थी। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध थे इसका पता घर वालों को चल गया था जिसका विरोध करते थे। इस पर दोनों ने जान देने की ठानी। मंगलवार दोपहर को दोनों चुपचाप घर से निकले और बड़ा गांव के पास पहुंच गए। यहां काफी देर तक दोनों बैठे रहे इसके बाद हाथ पकड़कर रेलवे लाइन पर गए ट्रेन से कटकर जान दे दी।
स्वजनों को नहीं पता दोनों कब घर से निकले
थाना प्रभारी मंगलपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की पर कोई पहचान न सका। इसके बाद काफी देर तक पुलिस जुटी रही तो एक राहगीर ने किशोर को पहचाना इसके बाद परिवार को बताया गया। किशोरी की भी शिनाख्त हुई। दोनों के घर वाले पहुंचे और रोना पीटना मच गया। पुलिस को बताया कि दोनों कब घर से निकल आए इसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम संबंध के चलते जान दी है।
