ग्राम प्रधान से मारपीट कर की लूटपाट
संवाद सहयोगी रसूलाबाद: अपने साथियों के साथ बोलेरो से जा रहे रतनपुर के ग्राम प्रधान को कुछ
संवाद सहयोगी रसूलाबाद: अपने साथियों के साथ बोलेरो से जा रहे रतनपुर के ग्राम प्रधान को कुछ लोगों ने मलगांव के निकट मारा पीटा और घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी रिपोर्ट उक्त युवकों के विरुद्ध नामजद की है। युवकों पर सोने की जंजीर छीन लिए जाने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया है।
ग्राम प्रधान ओम ¨सह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम अपनी बोलेरो से अपने साथियों के साथ गांव जा रहा था। ¨मडा कुआ मार्ग पर मलगांव व धर्मूपुर के मध्य ¨रकू दीक्षित, कमलू, धर्म वीर, जगदीश, मुन्ना समस्त निवासी गण धर्मूपुर तथा पांच अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी से उतारकर उन्हें मारा पीटा। उन लोगों ने इस दौरान उनसे 20 ग्राम सोने की जंजीर छीन ली। गाड़ी में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ कर उसके शीशे तोड़ दिए। थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।