जौहर नहर उफनाई, फसलें जलमग्न
संवाद सहयोगी रसूलाबाद जौहर माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से कई गांवों के कि
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: जौहर माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से कई गांवों के किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। फसलें खराब हो जाने की आशंका से किसान परेशान हैं और रातभर जाग कर पानी की रोकथाम करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
इस समय गेहूं की फसल को पानी की आवश्यकता अधिक नहीं है। इन हालातों में जौहर नहर उफनाने से गेहूं की फसलों को नुकसान हो रहा है। कसमड़ा के प्रधान प्रकाश यादव, देवी सिंह, लालू, नन्हें ने बताया कि जौहर माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया है। क्षेत्रीय किसानों में शिव सिंह यादव आदि ने बताया कि जौहर माइनर से निकली हुई बंबियां पक्की बन रही है। इसलिए उनका पानी रोक दिया गया है। इन स्थितियों के चलते माइनर में पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर रहा है। इससे कसमड़ा, नैनपुर ,तरौली ,राम पुर आदि गांवों के किसानों में ओम प्रकाश, अनिल ,संजू, भिखारी लाल, बृजेश ,आत्मा राम आदि के खेतों में पानी भर गया है। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस पानी से खेतों को बचाने के लिए किसान रात रात भर जाग कर पहरेदारी कर रहे हैं। अब तक करीब डेढ़ सौ बीघा की फसल पानी में डूब चुकी है।