Move to Jagran APP

जिला अस्पताल का बदहाल मार्ग दे रहा मरीजों को जख्म

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिला महिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को बदहाल मार्ग जख्म दे रह

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:51 PM (IST)
जिला अस्पताल का बदहाल मार्ग दे रहा मरीजों को जख्म
जिला अस्पताल का बदहाल मार्ग दे रहा मरीजों को जख्म

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिला महिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को बदहाल मार्ग जख्म दे रहा है। गड्ढा युक्त मार्ग से आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि अस्पताल पहुंचने वाली प्रसूताओं को अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी समस्या को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं।

loksabha election banner

जिला अस्पताल में जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नाले का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही अस्पताल के प्रवेश द्वार से सीसी मार्ग भी बनाया गया, लेकिन महिला अस्पताल को जाने वाला करीब 50 मीटर मार्ग का निर्माण न होने से गड्ढों में गुम हो गया। वहीं बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई। जलभराव के कारण महिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं को होती है, जिससे अनहोनी का डर सताता रहता है। इसके साथ ही भर्ती मरीजों के तीमारदारों को रात में अस्पताल के बाहर दवा लेने जाने के दौरान समस्या का सामना करना पड़ता है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन को कई बार समस्या से अवगत भी कराया, लेकिन इसके बाद भी निस्तारण नहीं हो सका है। अस्पताल पहुंचे शिव नारायण, राजवीर, अंकुश सहित अन्य लोगों ने बताया कि मार्ग पर गड्ढे ही नजर आते हैं। इससे आवागमन में असुविधा होती है। बारिश के बाद जलभराव होने से स्थिति और भी बदतर हो गई है। यह स्थिति तब है जब अक्सर ही प्रभारी मंत्री के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से अस्पताल का निरीक्षण किया जाता है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण मरीजों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। सीएमएस वंदना सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए सीडीओ से बात की गई है। जल्द ही शासन को भी पत्र भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.