Move to Jagran APP

हाथ बढ़ाएं, पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाएं

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: दैनिक जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं का असर दिखने

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 01:49 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 01:49 AM (IST)
हाथ बढ़ाएं, पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाएं
हाथ बढ़ाएं, पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाएं

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: दैनिक जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं का असर दिखने लगा है। हरियाली व ताजा सांसें बढ़ाने के इस अभियान से लोग जुड़ रहे हैं। शनिवार को पुखरायां पालिका परिषद परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष ने जागरण के अभियान की सराहना करते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जब सब की सहभागिता होगी तभी हरियाली बढ़ेगी।

loksabha election banner

पेड़ केवल छाया या फल नहीं देते हैं बल्कि पेड़-पौधों से धरती हरी भरी बनती है। ये हरियाली सूर्य की रोशनी के साथ मिलकर वातावरण में आक्सीजन घोलती है। इसे ही प्राणवायु कहते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो प्राणवायु भी नहीं होगी और बिना सांस के जीवन संभव नहीं है। दैनिक जागरण ने मानसून शुरू होने के साथ अच्छे पौधों के बारे में आमजन को बताने-समझाने का अभियान शुरू किया है। इसके साथ पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का आगाज हुआ है। धरती पर पेड़ पौधों की हरियाली के महत्व को समझाने की जागरण की मुहिम का असर दिखने लगा है। पुखरायां पालिका परिषद अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार ने परिसर पालिका मैदान पर पौधरोपण किया। मैदान पर चितवन, बरगद, पीपल, कदंब आदि के दो दर्जन पौधे लगाए गए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का महत्व लोगों को तत्काल समझने की जरूरत है। आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपना कर्तव्य समझ कर पौधे लगाए और उनकी देखभाल तब तक करे जबतक पेड़ न बन जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पेड़ पौधे धरती को हरा भरा बनाते हैं। पेड़ उपजाऊ मिट्टी का क्षरण रोकते हैं तो आंधी आदि का वेग कम करने में सहायक होते हैं। पेड़ की पत्तियां खाद के रूप में भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाती है और फल व औषधियां जीवन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने बचपन की याद करते हुए कहा कि सड़क किनारे देशी आम के बहुत पेड़ हुआ करते थे जो अब नहीं बचे हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ जरूरी हैं। पौधरोपण के पुनीत कार्य में लोगों के सहभागी बनने का आह्वान किया। सदस्य महेन्द्र, जितेंद्र कुमार, अतुल पांडेय, मनोज मिश्रा, रामसुदर्शन, महेश कुमार, अर¨वद पटेल, राहुल, अकील, आदित्य संखवार, राकेश अग्रवाल, शेष कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.