एकता में ही शक्ति व्यापारी सभी को करें एकजुट : बनवारी लाल कंछल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि
एकता में ही शक्ति व्यापारी सभी को करें एकजुट : बनवारी लाल कंछल
- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर मनाएं जश्न
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : व्यापारियों की शक्ति एकता में ही है और इसे समझना होगा। सभी लोग मिलकर अपनी समस्याओं को सुलझाएं व बताएं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 50 वर्ष अगले वर्ष पूरा हो रहा। इसे पर्व की तरह सभी मनाएं। यह बात व्यापारी नेता व अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कही।
प्रेसवार्ता कर उन्होंने अकबरपुर में कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में पुस्तकों का प्रकाशन किया जायेगा। इसमें व्यापारी बलिदानगाथा,संघर्ष व जेल यात्राओं का इतिहास ,50 वर्ष का सफरनामा ,व्यापार मंडल के सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्य ,व व्यापार मंडल के चुनाव का इतिहास दिया जाएगा। व्यापारियों के हित के सरकार से वार्ता की जाएगी। व्यापारियों के लिये दुकान में आग लगने पर व डकैती छिनैती होने पर 10 लाख का मुआवजा बीमा व 18 प्रतिशत जीएसटी घटाकर छह प्रतिशत करने की बात कहते हुए कहा कि सरकार जब 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में ब्याज ले रही है तो एफडी पर भी 18 प्रतिशत का ब्याज दे। इस दौरान रूरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ,नीरज मिश्रा ,अजय बाजपेयी ,महेश अग्रवाल , राम कुमार गुप्ता , दिलशाद अहमद ,जुनैद अहमद ,आशुतोष मिश्रा ,दुर्गेश दिक्षित , अनूप ओमर ,गोपाल गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया।