Harsh Firing: कानपुर देहात के सिकंदरा में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में लगी गोली, चीरते हुए पीठ से निकली
कानपुर देहात के सिकंदरा में शादी में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में गोली लग गई। गोली किसने चलाई अभी पता नहीं चल सका है। सिकंदरा के अखिल की बरात कस्बे के विमला गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात गई थी। देर रात डेढ़ बजे करीब किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे गोली मंडप के पास खड़े 14 वर्षीय बालक के पेट में लगी।

जेएनएन, कानपुर देहात। सिकंदरा में शादी में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर बनी है। गोली किसने चलाई अभी पता नहीं चल सका है और जांच चल रही। सिकंदरा के अखिल की बरात कस्बे के विमला गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात गई थी।
देर रात डेढ़ बजे करीब किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे गोली मंडप के पास खड़े मानपुर डेरा के भगत के 14 वर्षीय पुत्र आनंद के पेट में लगी। इससे वहां अफरतफरी मच गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
गोली पेट में बाएं तरफ लगी और पीठ से बाहर निकल गई। सिकंदरा सीओ प्रिया सिंह ने बताया की जांच कर पता किया जा रहा की आखिर किसने गोली चलाई।
यह भी पढ़ें: Halal Certification: यूपी में आज नहीं बिकेगा मांस, इस वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा No Non Veg Day
यह भी पढ़ें: UP Electricity: पांच माह में बिजली चोरी के घटे 90 प्रतिशत मामले, बिजली प्रबंधन हुआ सख्त; सीएम योगी से की जांच की मांग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।