दूर देश से आई हूं मैं अरुणांचल की गुड़िया..
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: दूर देश से आई हूं मैं अरुणांचल की गुड़िया हूं, बच्चों न
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: दूर देश से आई हूं मैं अरुणांचल की गुड़िया हूं, बच्चों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अरुणांचल और मराठी संस्कृति की झलक पेश की। इस मौके पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मनमोहित कर दिया। बच्चों को उनकी कला को लेकर हौसला बढ़ाते हुए सम्मानित किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मराठी व अरुणांचल नृत्य देख लोग ताली बजाने को मजबूर हो गये। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। रात करीब 9 बजे सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद एसडीएम सदर आनंद ¨सह ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। जिसमें छात्राओं द्वारा वीणा वादिनी वर दे गीत गाने के बाद स्वागत है श्रीमान नवोदय में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मराठी संस्कृति की ¨टगा टपोरी ¨टगा के गीत पर मराठी नृत्य अपूर्वा, आरुषि, वर्तिका, एकता व कृतिका ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अरुणांचल का, नृत्य दूर देश से आई हूं मैं अरुणांचल की गुड़िया हूं कक्षा 6 की छात्रा कृतिका, प्रतिमा, नैंशी, सुरभि, लता ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अनपढ़ पाठशाला का मंचन देख लोगों ने ठहाके लगाए। कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र भक्त ने विद्यालय की उपलब्धियों व प्रगति के बारे में जानकारी दी। मेधावी छात्र छात्राओं और निबंध, प्रश्नोत्तरी, संवाद व सफाई में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान उप प्राचार्य आरके त्रिपाठी, केवी प्राचार्य एके राय, केके पांडेय, सुकांत सरकार, एसके त्रिपाठी, अवंतिका साहू, रश्मि त्रिपाठी, शोभना चौहान मौजूद रही। संचालन निशा रानी पाठक ने किया।