नोइंट्री फिर भी सर्विस लेन से निकलते भारी वाहन
कस्बे की हाईवे सर्विस लेन पर भारी वाहनों की इंट्री पर रोके है। इसके बाद भी यहां से निकलने वाले कंटेनर आवागमन में समस्या बनते हैं। सर्विस रोड पर पैदल निकलने वालों या फिर दोपहिया वाहनों से टकराकर दुर्घटना का खतरा रहता है।
संवाद सूत्र, मुंगीसापुर : कस्बे की हाईवे सर्विस लेन पर भारी वाहनों की इंट्री पर रोके है। इसके बाद भी यहां से निकलने वाले कंटेनर आवागमन में समस्या बनते हैं। सर्विस रोड पर पैदल निकलने वालों या फिर दोपहिया वाहनों से टकराकर दुर्घटना का खतरा रहता है।
कानपुर-इटावा हाईवे पर मुंगीसापुर कस्बा बसा है। कस्बे के लोगों की आवाजाही के लिए हाईवे प्राधिकरण ने सर्विस लेन दी है। इस पर भारी वाहनों की इंट्री पर रोक है। इसके बाद भी चालक कंटेनर सर्विस रोड पर लाकर किनारे खड़े करते हैं। वहीं यहां से भारी वाहनों की आवाजाही से हादसे का खतरा बना रहता है। पैदल जाने वाले स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए ये वाहन हमेशा संकट बनते हैं। पुलिस ने सर्विस लेन पर ट्रक, कंटेनर या अन्य भारी वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत चालकों को दी है, लेकिन मनमानी से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार सुबह कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर को चालक ने हाईवे पर खड़ा कर दिया। गश्त पर निकली पुलिस ने उसे टोका तो चालक ने हाईवे से लाकर कंटेनर सर्विस लेन पर खड़ा कर दिया। इसकी वजह से सर्विस लेन से निकलने वाले स्थानीय लोगों को खासी असुविधा हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में लगे डंपर निकलने से साइकिल सवार डरे रहते हैं। कई बार डंपर साइकिल सवारों को टक्कर मार चुके हैं। मुंगीसापुर चौकी प्रभारी मदन गोपाल ने बताया कि रात में हाईवे पर कंटेनर न खड़े करने की हिदायत दी है। इसको लेकर चालक ने कंटेनर सर्विस लेन पर खड़ा कर दिया था। दिन में जानकारी हुई तो कंटेनर हटवा दिया गया। भारी वाहनों के सर्विस रोड पर खड़े होने या आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। जल्द चेकिग अभियान चलाकर भारी वाहनों का चालान किया जाएगा।