Move to Jagran APP

राष्ट्रपति के परौंख दौरे में दिखेगी महिला सशक्तीकरण की झलक

जागरण संवाददाता कानपुर देहात राष्ट्रपति रामनाथ कोविद इस बार जब अपने गांव परौंख आएंगे

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 09:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 09:15 PM (IST)
राष्ट्रपति के परौंख दौरे में दिखेगी महिला सशक्तीकरण की झलक
राष्ट्रपति के परौंख दौरे में दिखेगी महिला सशक्तीकरण की झलक

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात :

loksabha election banner

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद इस बार जब अपने गांव परौंख आएंगे तो उनके सामने एक अलग ही तस्वीर होगी। पहले की तुलना में जगमगाते और विकसित गांव में स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के साथ ही महिला सशक्तीकरण की झलक दिखाई पड़ेगी। एक समय चूल्हा-चौका तक ही सीमित रहने वाली यहां की महिलाएं अब हुनरमंद बनकर सोलर लैंप बनाकर परिवार का सहारा बन चुकी हैं। पास के गांव की महिलाएं भी बदलाव की इस बयार का हिस्सा बनी हैं। गांव का सामुदायिक शौचालय भी महिला समूह चलाएगा। सौर ऊर्जा से इसका विद्युतीकरण किया गया है।

मिशन प्रेरणा ओजस के तहत सोलर लैंप बनाने के लिए जिले में जब महिलाओं का चयन किया गया तो राष्ट्रपति का गांव परौंख भी शामिल किया गया। यहां की महिलाओं ने प्रशिक्षण के बाद सोलर लैंप बनाना सीखा। आसपास क्षेत्र की महिलाएं भी इसमें शामिल हुई। अब ये महिलाएं सोलर लैंप तैयार कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने अभी तक करीब एक लाख रुपये के सोलर लैंप बेचे हैं। दूसरी ओर परौंख के पुराने सामुदायिक शौचालय को भी सौर ऊर्जा के जरिए रोशन कर दिया गया है। दो सोलर पैनल लगाकर एलईडी बल्ब व वायरिग कर इसका विद्युतीकरण कर दिया गया। इसका संचालन भी महिलाओं के हाथ में होगा। गांव की महिलाओं वर्षा सिंह, नीतू, रजनी व अमिता ने बताया कि प्रशिक्षण में उन्होंने काफी कुछ सीखा। पहले तो लगा कि यह कठिन है, मगर धीरे-धीरे सब आसान लगने लगा। राष्ट्रपति आएंगे तो यह उपलब्धि जरूर बताएंगे।

सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि यहां की महिलाओं ने अपने को हुनरमंद बनाया है। आगे इनकी और मदद करने का प्रयास है। परौंख की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं।

------

राष्ट्रपति ने डीएम से जाना गांव और जिले का हाल

जासं, कानपुर देहात : राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी जेपी सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उनसे अपने गांव परौंख व जिले का हाल जाना। डीएम ने विकास कार्यो के बारे में उन्हें जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जुलाई में कार्यक्रम के संकेत दिए गए हैं। राष्ट्रपति भवन के बुलावे पर डीएम सोमवार को दिल्ली रवाना हुए थे। डीएम दैनिक जागरण को बताया कि राष्ट्रपति भवन से जैसा आगे निर्देश मिलेगा, उस हिसाब से कार्यक्रम तय किया जाएगा।

------

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के घर नोटिस चस्पा

डेरापुर : परौंख गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले चार लोगों के यहां नोटिस चस्पा कर तहसील प्रशासन ने 15 दिनों के अंदर कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी है। एएनएम केंद्र के नाम आवंटित जमीन पर गांव के राजेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल, विजय सिंह और रामदास ने पक्का निर्माण कराकर भवन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले भी इस जमीन को लेकर बेदखली के आदेश हुए, मगर कब्जे नहीं हटाए गए। अब नोटिस चस्पा कर कहा गया है कि कब्जा न हटाने पर निर्माण गिरा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.