Move to Jagran APP

बरात से पहले आया लड़की का फोन..नहीं करूंगी शादी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात :शादी की तैयारियां पूरी थीं। 22 जून को बरात जानी थी। गुरुवार को लड़के क

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 10:12 PM (IST)
बरात से पहले आया लड़की का फोन..नहीं करूंगी शादी
बरात से पहले आया लड़की का फोन..नहीं करूंगी शादी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात :शादी की तैयारियां पूरी थीं। 22 जून को बरात जानी थी। गुरुवार को लड़के के घर ढोल पर गीत गूंज रहे थे। हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी बीच एक फोन आया और इसके बाद सन्नाटा छा गया। फोन होने वाली दुल्हन का था जिसने शादी से इंकार कर दिया। बरात से एक दिन पहले शादी से इंकार..! ऐसा क्या हो गया? किसी को कुछ समझ नहीं आया। लड़की पक्ष से संपर्क किया गया। पुलिस तक बात गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। लड़का और उसके परिजन निराश लौट गए। शादी से इंकार के पीछे अभी तक यही बात सामने आ रही है कि बरात आने से दो दिन पहले लड़के और लड़की के बीच फोन पर हुई बातचीत में कुछ विवाद हो गया था।

loksabha election banner

इटावा जिले के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र का विवाह 22 जून को सिकंदरा के एक गांव की लड़की के साथ होना था। घर पर शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। गुरुवार को रस्में चल रही थीं कि तभी लड़की ने फोन कर शादी करने से मना कर दिया। लड़के की मां रिश्तेदार के साथ आनन फानन में लड़की के घर सिकंदरा पहुंच गई। जहां मान मनौव्वल चलता रहा। सभी शादी न करने का कारण लड़की से पूछते रहे। बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे। लड़के की मां ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था। 15 जून को तिलक की रस्म भी धूमधाम के साथ हुई। शादी के ठीक पहले लड़की के एक फोन ने अरमानों पर पानी फेर दिया। शादी तय होने के बाद से लड़का और लड़की एक दूसरे से फोन पर बातें करते थे। 20 जून की रात भी दोनों के बीच आपस में बात हुई और 21 जून की सुबह लड़की ने शादी न करने की जिद पकड़ ली। परिजन के मुताबिक ही फोन पर ही दोनों के बीच शायद कोई विवाद हुआ, जिससे बात बिगड़ गई। एसओ मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं थी। इस पर दोनों पक्ष घर चले गए हैं। किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.