गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
संवाद सूत्र,रूरा : कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर ह
संवाद सूत्र,रूरा : कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर हवन पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ भगवान विघ्नेश्वर की विसर्जन यात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाते व जयकारे लगाते हुए यात्रा नहर पुल पर पहुंची। जहां जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
कस्बे के सीडी गर्ल्स कॉलेज के पास सजाए गए पूजा पांडाल में रविवार को वेद मंत्रों के साथ आचार्य गौरव मिश्रा ने पूजन अर्चन कराया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ विशाल विसर्जन यात्रा निकाली गई। नाचते गाते, अबीर गुलाल उड़ाते हुए युवा व मंगल गीत गाती महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं। बाजार से शुरू हुई यात्रा रेलवे फाटक अकबरपुर चौराहे होकर भटौली पहुंची। इसके बाद यात्रा घूमते हुए नहर पुल गई। वहां जयकारों के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्धोष से माहौल भक्तिमय बना। इस मौके पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, अविनाश ओमर, संदीप गुप्ता, गोपी, प्रदीप त्रिवेदी, मंजुल अवस्थी, मोनू गुप्ता, श्यामजी शुक्ला, ब्रजेन्द्र दुबे, लाभम गुप्ता, आदेश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही एसओ रूरा भूपेंद्र ¨सह राठी पूरे समय फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।