विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 26 Sep 2018 06:47 PM (IST)

जागरण संवाददाता,कानपुर देहात: जनपद में बुखार व मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ब

बुखार पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत
बुखार पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता,कानपुर देहात: जनपद में बुखार व मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को बुखार पीड़ित पुलंदर गांव की एक युवती की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर आए सीएमओ के समझाने पर शांत हुए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर गांव लौट गए।

जिले में मलेरिया, वायरल बुखार व डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नए गांव बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों के रक्त परीक्षण में तीन माह में 330 मरीजों के मलेरिया से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इनमें से 243 मरीज प्लाजमोडियम वाइवेक्स (पीवी) व दो मरीज फैल्सीपेरम(पीएफ) से पीड़ित पाए गए। जिले में ढाई माह में 19 लोगों की मौतें होने के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। बुधवार को पुलंदर मूसानगर निवासी इंद्र कुमार की बुखार पीड़ित पुत्री माधूरी (20) की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर सीएमओ डा. हीरा ¨सह, जिला संक्रामक रोग प्रभारी डा. एपी वर्मा के अलावा डायल- 100 के जवान भी थाने पहुंच गए। वहां सीएमओ के समझाने पर शांत हुए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही परिजन शव लेकर वापस गांव लौट गए।

-इंसेट)

पुलंदर गांव की मियादी बुखार (टाइफाइड) से पीड़ित माधुरी को बेहद नाजुक हालत में परिजन जिला अस्पताल लाए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीमारी से बताई जा रही अन्य मौतों का भी सत्यापन हो रहा है। मलेरिया पीउ़ति सभी मरीजों का उपचार कराने के साथ छिड़काव भी कराया जा चुका है। जिला व ब्लाक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीमें बीमारी प्रभावित गांवों में जाकर मरीजों का इलाज कर रही हैं। जलभराव वाले 93 गांवों के अलावा मलेरिया विभाग द्वाराचिन्हित 150 संवेदनशील गांवों में पैनी नजर रखी जा रही है। - डा.एपी वर्मा, डिप्टी सीएमओ व संक्रामक रोग प्रभारी।