सांप के डसने से किसान की मौत
संवाद सहयोगी सिकंदरा ऊधौपुर गांव में खेत पर गए किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। स्वज
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : ऊधौपुर गांव में खेत पर गए किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। स्वजन इसके बाद भी जीवन की आस में झाड़फूंक कराते रहे।
ऊधौपुर गांव निवासी 50 वर्षीय किसान जगत सिंह राजपूत शुक्रवार शाम को अपने खेतों पर पानी लगाने गए थे। सांप ने वहां पर उनके पैर में डस लिया किसी तरह से वह घर पहुंचे और जानकारी दी। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए थे जहां देररात उनकी जान चली गई। स्वजन शव को घर ले आए, लेकिन अंतिम आस लगाते हुए आसपास के इलाके में झाड़ फूंक करने वालों के यहां चक्कर लगाते रहे। आखिर में शनिवार को पुलिस पहुंची और पूरी जानकारी ली। पति की मौत से पत्नी सुमन देवी, बेटे अरविद अनिल, सोनू पुत्रवधू सुनीता, शकुंतला, ज्योति नाती मोनू रवि का रोकर बुरा हाल हो गया। एसएसआइ केपी सिंह ने बताया कि सांप के डसने से किसान की जान गई है।