नाचते-गाते दी मां को विदाई
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नवरात्र पर अकबरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई म
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नवरात्र पर अकबरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन करने के बाद सोमवार को विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गईं। ढोल ताशों के बीच नाचते गाते व जयकारे लगाते श्रद्धालु नदियों के घाटों पर पहुंचे और प्रतिमाओं को विसर्जित कर मां को विदाई दी।
अकबरपुर के अशोक नगर में नवरात्र पर स्थापित आदिशक्ति की प्रतिमा सोमवार को पूजन अर्चन के बाद विसर्जन के लिए निगोही के पास स्थित सेंगुर नदी घाट ले जाया गया। गाजे बाजे के साथ नाचते गाते युवा व देवी गीत गाती महिलाएं चल रहीं थीं। यात्रा के निगोही स्थित दुर्वाषा आश्रम के पास सेंगुर तट पर पहुंचने पर जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। स्वरूपपुर से आए श्रद्धालुओं ने भी आदिशक्ति की प्रतिमा का विसर्जन किया। राम¨सह, अमित ¨सह, विश्वनाथ, महेश आदि मौजूद रहे। गैजूमऊ रूरा से आदिशक्ति के पूजन के बाद प्रतिमा को लम्हरा स्थित परहुलदेवी मंदिर के पास ¨रद नदी में विसर्जित किया गया। ग्राम प्रधान लक्ष्मी यादव, अंकित ¨सह, अभिषेक उर्फ जेपी यादव, राजू, ललित, बउवा मौजूद रहे। रसूलाबाद के महेंद्र नगर स्थित बांग्लादेशी विस्थापितों की बस्ती में स्थापित प्रतिमा का पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों के बीच मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया। पुजारी फलान ठाकुर, प्राण गोपाल, राजाराम, सुमित्रा, शोभा, र¨वद्र, निर्मल, जीतू, विशाल, शर्मा सरकार, संजय, लीला, लक्ष्मी, ठाकुर, निखिल, दीवान, मधु मौजूद थे।