विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संक्रामक बुखार से बुजुर्ग की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 25 Jun 2018 07:38 PM (IST)

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जनपद में उल्टी दस्त व बुखार का प्रकोप जानलेवा बना हुआ है।

संक्रामक बुखार से बुजुर्ग की मौत
संक्रामक बुखार से बुजुर्ग की मौत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जनपद में उल्टी दस्त व बुखार का प्रकोप जानलेवा बना हुआ है। सोमवार को संक्रामक बुखार से एक बुजर्ग की मौत हो गई। अब तक बीमारी की चपेट में आकर ढाई माह में मरने वालों

की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

जनपद में गर्मी के साथ ही गंदगी व दूषित पानी के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। मालवीय नगर पुखरायां के कैलाश ¨सह (60) पिछले दो तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजन उनका उपचार कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक से करा रहे थे, लेकिन इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुई। सोमवार को एकाएक उनकी हालत बेहद नाजुक होने पर पुत्र मोनू ¨सह व परिजन उनको पुखरायां सीएचसी ले गए। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डा. गोविंद प्रसाद ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट गए। जिला संक्रामक रोग प्रभारी व डिप्टी सीएमओ डा. एपी वर्मा ने बताया कि गंदगी व दूषित पानी के उपयोग तथा गर्मी के चलते छिटपुट स्थानों पर बीमारी का प्रकोप होने की सूचनाएं मिल रही हैं।