Move to Jagran APP

उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी निजात

उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से आगामी दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी निजात

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 08:06 PM (IST)
उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी निजात
उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी निजात

उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी निजात

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : उत्तर पश्चिमी हवा ने मौसम में फिर उमस को बढ़ा दिया है। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति सामान्य से अधिक 4.6 किमी प्रति घंटे रही। इससे आवागमन करने वालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

सप्ताह पूर्व हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस कम होने से मौसम खुशनुमा हो गया था, लेकिन अब फिर से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी रही, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण अकबरपुर, रूरा, शिवली, डेरापुर, पुखरायां, रनियां सहित अन्य कस्बों की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में मौसमी गतिविधियां सक्रिय हुई थी, जिससे मानसून को गति मिली थी। वहीं अब फिर से मानसून ठहर गया है। वहीं उत्तर पश्चिमी हवा चलने से मौसम में उमस बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन मौसम में परिवर्तन की संभावना कम है, जिससे लोगों को उमस गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित होने से मौसम परिवर्तन होगा। इससे हल्की से मध्यम वर्षा होने से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.