Move to Jagran APP

सौर ऊर्जा लाइटें दिखावा, बस्ती में जमा गंदगी

संवाद सहयोगी, डेरापुर : श्याम नगर वार्ड में बीच बस्ती कई जगह एकत्र गंदगी से लोगों को निजात नह

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 06:02 PM (IST)
सौर ऊर्जा लाइटें दिखावा, बस्ती में जमा गंदगी
सौर ऊर्जा लाइटें दिखावा, बस्ती में जमा गंदगी

संवाद सहयोगी, डेरापुर : श्याम नगर वार्ड में बीच बस्ती कई जगह एकत्र गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। वहीं सौर ऊर्जा लाइटें ठूंठ बनी हैं। इससे शाम होते ही बस्ती में अंधेरा छा जाता है। एक दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हैं इससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है।

loksabha election banner

डेरापुर नगर पंचायत के श्याम नगर वार्ड में नगरीय सुविधाओं का हाल बेहाल है। आलम ये हैं कि तीन सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी साफ सफाई व्यवस्था फेल है। बस्ती के बीच कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी केवल फौरी सफाई कर चलते बनते हैं। इससे कई स्थानों पर नालियां बजबजा रही हैं। थाने के पीछे का नाला तो वर्षों से साफ नहीं हो सका है। ऐसे में यहां जानवर मुंह मारते हैं। बाद में यही जानवर मोहल्ले में गंदगी फैलाते हैं। वार्ड में जलापूर्ति के लिए 30 हैंडपंप स्थापित कराए गए लेकिन मौजूदा समय में 12 हैंडपंप खराब पड़े हैं। गांधी गो¨वद विद्यालय परिसर का हैंडपंप अर्से से खराब है। प्यास लगने पर बच्चे दूर लगे हैंडपंप तक भाग दौड़ को मजबूर होते हैं। इधर वार्ड में मार्ग प्रकाश के लिए 25 सौर ऊर्जा पैनल के जरिए किया गया इंतजाम निकाय कर्मियों की मनमानी से फेल है। स्थिति ये हैं कि शाम होने पर चंद मिनट के लिए सौर ऊर्जा लाइटें जलती हैं इसके बाद पूरी रात बस्ती के रास्तों पर अंधाकुप रहता है। लाखों रुपये व्यय कर लगाई गई सौर ऊर्जा लाइटें ठीक हो इसके लिए कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इंसेट)

श्याम नगर वार्ड

- वार्ड संख्या: 02

- वार्ड सभासद: अभिषेक द्विवेदी

- वार्ड में मतदाता: 610

- जनसंख्या: लगभग 1200

- सफाई कर्मचारी : 03 इंसेट)

लोगों का दर्द

बस्ती में गंदगी कई जगह है। नालियों की भी सफाई नियमित नहीं होती है। सफाई कर्मी केवल खड़ंजे पर झाड़ू लगाकर चलते बनते हैं। हैंडपंप खराब होने से पेयजल की दिक्कत है।

- शिवशंकर मिश्र बस्ती के बीच में कूड़ा डंप हो रहा है। डोर टू डोर सीटी बजाकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था थोड़े दिनों में ही दम तोड़ गई। नाले भी ठीक से साफ नहीं हो रहे। शाम होने पर मार्गों पर अंधेरा हो जाता है। निकाय प्रशासन को मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

- अंकित अग्निहोत्री इंसेट)

नालियां साफ हो और कूड़ा उठाया जाए इसके लिए निकाय अध्यक्ष व ईओ से कई बार कहा गया है। सफाई कर्मियों पर सख्ती हो तो नियमित कूड़ा उठान हो सकेगी। हैंडपंप ठीक कराने को भी कई शिकायतें की लेकिन अनसुनी की जा रही है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने व सौर ऊर्जा लाइटों की खामी दुरुस्त कराने का अनुरोध ईओ से किया गया है। वार्ड मॉडल बने इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। अफसरों को भी इस वार्ड पर ध्यान देना होगा।

- अभिषेक द्विवेदी, सभासद इंसेट)

श्याम नगर में खराब हैंडपंप दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी संबंधित कर्मी को दी गई है। सौर ऊर्जा लाइटों के पैनल पर ओस गिरने के बाद धूम जम गई है। इससे बैटरी ठीक से चार्ज नहीं होने की दिक्कत है। जल्द ही सभी पैनलों की सफाई कराई जाएगी। अन्य खामियां भी ठीक की जाएगीं। सफाई कर्मी बस्ती से कूड़ा उठाए इसके लिए निर्देशित किया गया है।

सुरेश कुमार, ईओ नगर पंचायत डेरापुर इंसेट)

दैनिक जागरण के सुझाव :

- बस्ती से प्रतिदिन कूड़ा उठे और इसे डंप से एकत्र किया जाए

- खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराया जाए

- नालियों व नालों की सफाई कर्मी नियमित सफाई करें

- बड़े नालों की सिल्ट निकाली जाए जिससे जल निकासी दुरुस्त हो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.