यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार व उल्टी दस्त से पंप ऑपरेटर की मौत
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : गर्मी बढ़ते ही अब बीमारी का प्रकोप शुरू हो गया है। सोमवार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : गर्मी बढ़ते ही अब बीमारी का प्रकोप शुरू हो गया है। सोमवार रात अमरौधा नगर पंचायत में कार्यरत पंप आपरेटर की तेज बुखार के साथ उल्टी दस्त से हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
कमंडलपुर घाटमपुर कानपुर नगर निवासी सुशील कुमार (40) की वर्ष 2007 में नगर पंचायत अमरौधा में पंप आपरेटर पद पर तैनाती हुई थी। वह पत्नी लवली व बच्चों खुशी (9) तथा पप्पू (7) के साथ सरकारी आवास में रह रहा था। सोमवार रात में उसे तेज बुखार आने के साथ उल्टी दस्त शुरू होने से हालत बिगड़ गई। पत्नी लवली व भांजा आदर्श उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. पवन पार्या ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। भोगनीपुर कोतवाल देवेंद्र ¨सह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं मिली है।
