विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दयालताला में फैला बुखार, बच्चे की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 06:42 PM (IST)

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: मलासा ब्लाक के दयालताला गांव में बुखार से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो

दयालताला में फैला बुखार, बच्चे की मौत
दयालताला में फैला बुखार, बच्चे की मौत

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: मलासा ब्लाक के दयालताला गांव में बुखार से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। गांव में ढाई दर्जन से अधिक अन्य लोग बीमार हैं। शनिवार को बुखार फैलने की जानकारी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण कर दवा दी। मलेरिया की जांच के लिए खून की स्लाइड बनाई गई।

मलासा ब्लाक के दयालताला गांव में कई दिनों से बीमारी फैली है। बुखार व संक्रामक बीमारी की चपेट दर्जनों लोग हैं। बुखार आने से गांव के विश्वनाथ के 11 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। विश्वनाथ ने बताया कि अजय को कई दिन से बुखार आ रहा था। पहले गांव में एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया। इसके बाद फायदा नहीं हुआ तो गुरुवार को अजय का इलाज कराने को अकबरपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गया था। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई। कानपुर ले जाने की तैयारी के बीच उसकी मौत हो गई। इधर गांव में बुखार से अर्चना देवी, रूचि, नैतिक, सुशीला देवी, अनीता, मंजीत, राजा, पूजा देवी, राजाराम, रामबाबू, कमला देवी, विक्रांत, सुमित, लक्ष्मी, विकास, सूरजकली, सुखदेई, अर्जुन, प्रियांशु, सरला, आरजू, विपिन, स्वाती, राजकिशोर, रुनझ़ुन, चांदनी, सुनीता, सती, सुनिस्ता, शिवम, सत्यम, रोशनी, रेखा देवी आदि पीड़ित हैं। बुखार से हुई बच्चे की मौत व अन्य दर्जनों के बीमार होने की जानकारी पर शनिवार को सीएचसी देवीपुर के चिकित्सक डा. दिनेश कुमार व फार्मासिस्ट अनिल कुमार की टीम गांव पहुंची। परीक्षण के बाद बुखार पीड़ितों को दवा दी गई। 17 बुखार पीड़ितों की खून की स्लाइड बनवाई गई। सीएचसी देवीपुर के अधीक्षक डा. विकास कुमार ने बताया कि दयालताला गांव में बुखार की जानकारी पर टीम को भेजा गया है। परीक्षण के बाद निश्शुल्क दवा दी गई है। 17 रक्त पट्टिका बनाई गई है। परीक्षण रिपोर्ट के बाद मलेरिया की पुष्टि पर आगे का इलाज किया जाएगा।