विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा के बड़े नेता पर बहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर पति और सास ने कराया चुप

Published: Sun, 12 Oct 2025 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 12 Oct 2025 10:23 PM (IST)

यूपी में सपा के प्रदेशस्तरीय नेता पर उनकी बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी। मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, मूसानगर कानपुर देहात। सपा प्रदेशस्तरीय नेता पर उनकी बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


क्षेत्र के एक गांव निवासी सपा नेता पर बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुर की उनके प्रति नीयत खराब थी। छह सितंबर की शाम वह अपने कमरे में सो रही थी।

सास ने कराया चुप

तभी ससुर कमरे में आ गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपनी आपबीती पति और सास को बताई तो उन्होंने चुप करा दिया। इस पर मामले की जानकारी मायके में दी। ससुराल आए पिता के साथ भी आरोपितों ने गालीगलौज किया। इस पर वह पिता के साथ मूसानगर थाना में तहरीर देने पहुंची थी तो आरोपितों ने मिलीभगत से पुलिस ने उसका शिकायती पत्र फाड़ कर एनसीआर दर्ज कर ली।

इस पर एसपी से शिकायत कर उन्हें पीड़ा बताई। सपा नेता को फोन किया गया, लेकिन उनका नंबर बंद मिला। वहीं उनके बेटे ने बताया पिता मोबाइल घर में रखकर कहीं गए हैं। घरेलू कलह का मामला था, जिस पर भाभी ने यह आरोप लगा दिया। मूसानगर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में आरोपित सपा नेता पर दुष्कर्म व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।