कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई श्रद्धा की डुबकी
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने नदी में स्ना
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान करने के बाद मंदिर में पूजन किया। इसके बाद दान दिया तथा चैपही में युवकों ने लाठी कला का प्रदर्शन किया।
कार्तिक पूर्णिमा पर मलासा ब्लाक के निगोही गांव के पास स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के किनारे सेंगुर नदी घाट पर स्नान के लिए भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान कर दुर्वासा ऋषि आश्रम स्थित शिव मंदिर में पूजा कर मनौतियां मानी। इस अवसर पर आश्रम परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने मिट्टी, स्टील, प्लास्टिक, लोहे व लकड़ी के बर्तन खरीदे। कास्मेटिक व चूड़ियों की दुकानों में भी किशोरी, युवतियों व नवविवाहिताओं की भीड़ जुटी रही। जबकि बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने चाट की दुकानों पर पकवान खाए। मेले में कलेनापुर, तोड़ा मोहम्मदपुर, थनवापुर, दुलीचंद्रपुर, रसालपुर, भज्जापुर, मुतैहरापुर, बंसनपुरवा, टोडरपुर, खेरे मोहम्मदपुर आदि गांवों से आए लोगों ने चैपही में लाठी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया।आश्रम परिसर मेंही भंडारे में देर शाम तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते रहे। मेला में महंत कैलाशपुरी, मेला अध्यक्ष मान ¨सह यादव, शशिकांत पांडेय,मन्नू लाल, चंद्रिका यादव, अजय यादव, चंद्रपाल, बबलू, सुमित मिश्रा आदि ने व्यवस्था संभाली। सुरक्षा की दृष्टि से बरौर एसओ सुखवीर ¨सह पुलिस बल के साथ मेला में मौजूद रहे।
रूरा संवाद सूत्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर सिठमरा व रूरा नहर पुल घाट में लोगो ने स्नान कर पूजन किया। मेले में कस्बा व गांव से आए लोगों ने जरूरी सामान खरीदा। मूसानगर संवाद सूत्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी घाट पर डुबकी लगाकर सिद्ध पीठ मां मुक्तेश्वरी देवी के दरबार में माथा टेका । मूसानगर के निकट बह रही यमुना नदी के पक्के घाट पर सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेले में लोगों खरीददारी की। आसपास के गांवों से आए लोगों ने लट्ठमार खेल खेलकर मेले के लोगों का उत्साह बढ़ाया। चपरेहठा, खिरियन पुरवा, नया पुरवा, फतेहपुर, तहरापुर, जुरैया आदि स्थानों से दिवारी टोलियों ने लाठी भांजकर एक दूसरे पर प्रहार का खेल दिखा मनोरंजन किया।