Move to Jagran APP

कांग्रेस ने महिलाओं के हित में किये हैं कई काम

संवाद सूत्र, रनियां: कांग्रेस ने महिलाओं के हितों को लेकर हरदम सजगता दिखाई है और कई ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 08:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 08:25 PM (IST)
कांग्रेस ने महिलाओं के हित में किये हैं कई काम
कांग्रेस ने महिलाओं के हित में किये हैं कई काम

संवाद सूत्र, रनियां: कांग्रेस ने महिलाओं के हितों को लेकर हरदम सजगता दिखाई है और कई बड़े काम भी किये हैं। बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल रनियां कस्बा पहुंची। यहां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

loksabha election banner

कानपुर देहात की कहकशा जाफरी को महिला जिला अध्यक्ष बनाने के साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती को लेकर पदों का गठन शुरु किया। कहकशा जाफरी को मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी होने वाले चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। जिसे कांग्रेस पार्टी मजबूत हो महिलाओं के हित में कांग्रेस पार्टी ने कई बड़े काम किए जिसका फायदा भी मिला। यदि होने वाले चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो महिलाओं के लिए वह उनकी सुविधाओं के लिए और भी अच्छे कार्य किए जाएंगे। कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष नीतम सचान ने पार्टी की खूबियों को बताते हुए आगामी चुनाव में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के बारे में चेताया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के महिला प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपिका कपूर प्रदेश सचिव, सुनील त्रिपाठी पीसीसी, राजू द्विवेदी, विजय ¨सह, सुरेश सक्सेना, सुरेश शुक्ला, गिरीश बाबू त्रिपाठी, रुचि, संगीता, स्वेता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.