Move to Jagran APP

कानपुर देहात में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, धान खरीद केंद्रों पर किसानों को किया जा रहा परेशान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात धान खरीद केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 12:36 AM (IST)
कानपुर देहात में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, धान खरीद केंद्रों पर किसानों को किया जा रहा परेशान
कानपुर देहात में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, धान खरीद केंद्रों पर किसानों को किया जा रहा परेशान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : धान खरीद केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है, जबकि केंद्रों पर व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है। यह बात शनिवार को माती मुख्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसान रात-रात भर सर्दी में इस आस में रुक रहे हैं कि उनके धान की तौल हो जाएगी, लेकिन किसानों का धान तौला नहीं जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया केंद्र प्रभारी धान गीला होने की बात कहकर लौटा रहे हैं। किसानों को अपनी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों के बजाए व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। इस दौरान हरिशंकर चतुर्वेदी, वाजिद कुरैशी, बसंतलाल, डॉ. राजकुमार सविता, अमीर अली, मनोज वर्मा, सत्येंद्र शुक्ला, संजय कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे। दो किसानों की पांच बीघा गन्ने की फसल जली संवाद सूत्र मूसानगर : संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्तजा नगर के पास पांच बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। खेत से आग की लपटें निकलती देख लोग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुर्तजा नगर के पास फत्तेपुर निवासी सगे भाई अब्दुल खालिक व नसीर के खेत में पांच बीघे गन्ने की फसल में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें देख आपाधापी के बीच आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच बिजली आ जाने पर नलकूप चला पानी की बौछार मारना शुरू किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल प्रवीण शुक्ला ने नुकसान का आकलन कर बताया कि करीब चार बीघा फसल पूरी तरह से जली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.