कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के तीन प्रत्याशी किए घोषित
जागरण संवाददाता कानपुर देहात कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी कर दी है। वहीं पूर्व में 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी जबकि दो प्रत्याशियों के टिकट काटे गए हैं।
जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने बताया कि पूर्व में 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। वहीं अब तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है, जबकि दो प्रत्याशियों का टिकट काटा गया है। दूसरी सूची में जजमुईया से आलोक पांडेय परजनी से सुनीता देवी, तिगाई से नीलम को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं पूर्व में जगनपुर से प्रत्याशी बनाए गए प्रदीप यादव का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर विनोद कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार बारा से लक्ष्मी का टिकट काटते हुए उनके स्थान पर शोभा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।