यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान
- विधान परिषद सदस्य ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों में जुटने का दिया संदेश जागरण संवाददा

- विधान परिषद सदस्य ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों में जुटने का दिया संदेश
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : कृषि कानून वापस होना किसान भाइयों की जीत है। बसपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही ऐसा संभव हो सका है, लेकिन किसान बिल को सही साबित करने में सरकार ने 20 हजार करोड़ खर्च कर दिया।
वहीं सात सौ से अधिक किसानों की मौत आंदोलन में हो गई इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। यह बात बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कही। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। अकबरपुर कस्बे में आयोजित सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। कानपुर व लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत व जोश के साथ चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। महगाई, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है, लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से आमजन हितैषी होने के दावे किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर रनियां विधानसभा प्रत्याशी विनोद पाल के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें बहुमत से जिताने की कार्यकर्ताओं से अपील की। वहीं कानपुर मंडल अध्यक्ष संघप्रिय गौतम ने कहा कि कृषि कानून वापस होना पार्टी की जीत बताया। इसके साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर निशाना साधा। इस दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रवेश कुरील, प्रवेंद्र संखवार, प्रदीप निगम, राजन कुरील, राम स्वरूप अटल, संजीव सचान, वीरेंद्र संखवार, लाल मोहम्मद, आनंद कुरील, सुभाष संखवार, बउआ त्रिवेदी, उमेश मिश्रा, राजेंद्र कुशवाहा, ज्ञान चंद्र संखवार, अमित प्रजापति, कुमारी चेतना देवी, श्रवण गुप्ता, नाजिम कुरैशी मौजूद रहे।
