Move to Jagran APP

भाइयों को रोचना कर दीर्घायु की कामना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: जनपद में शुक्रवार को भइया दूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:31 PM (IST)
भाइयों को रोचना कर दीर्घायु की कामना
भाइयों को रोचना कर दीर्घायु की कामना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: जनपद में शुक्रवार को भइया दूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। वहीं यम द्वितीया पर यमुना व सेंगुर के घाटों पर पहुंचकर लोगों ने डुबकियां भी लगाईं।

prime article banner

दीपावली के बाद शुक्रवार को भइया दूज का पर्व भी हंसी खुशी पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों को रोचना करने की तैयारी शुरू कर दी। रंगोली सजाई गई तो घरों में भाइयों की पसंद के पकवान बनाए गए। इसके बाद बहनों ने फूल, रोली, चावल से व मिठाई से सजी थाल लेकर भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की। जबकि भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया। इधर यम द्वितीया के मौके पर पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए कई भाइयों ने बहनों की ससुराल जाकर रोचना कराया। जबकि यमुना व सेंगुर में डुबकियां लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर, निगोही बरौर के दुर्वासा आश्रम व कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.