Move to Jagran APP

जन-जन तक पहुंचे भाजपा की नीति, बताएं उपलब्धि : मानवेंद्र

संवाद सूत्र, रूरा : भाजपा की नीति व उपलब्धियां जन जन तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता गांव गांव जा

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:17 PM (IST)
जन-जन तक पहुंचे भाजपा की नीति, बताएं उपलब्धि : मानवेंद्र
जन-जन तक पहुंचे भाजपा की नीति, बताएं उपलब्धि : मानवेंद्र

संवाद सूत्र, रूरा : भाजपा की नीति व उपलब्धियां जन जन तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता गांव गांव जाएं। यह बात रविवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी और जिम्मेदारी सौंपी।

loksabha election banner

कस्बे के शिवम गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ता बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व मोर्चा पदाधिकारियों को सदस्यता लक्ष्य की जिम्मेदारी दी। कहा कि पार्टी की असल पूंजी सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता बढ़े इसके लिए सदस्य बढ़ाने का अभियान चलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कमल निशान व कम से कम पांच दीवारों पर भाजपा के स्लोगन लिखे जाए। प्रत्येक मण्डल से 50-50 लोगों की तीन टोलियां बनाकर पदयात्रा, बाइकर्स रैली, पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी, स्वास्थ्य शिविर, प्रत्येक बूथ पर प्रभावशाली लोगों को जोड़ कर भाजपा के पक्ष को मजबूत करने सहित अन्य पार्टी कार्यक्रमों की रुपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कहा कि कार्यकर्ता दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने की जरूरत है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी अविनाश ¨सह, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, रजोल शुक्ला, विद्या सागर, रामजी गुप्ता, बब्लू कुशवाहा, बालजी शुक्ला आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.