Move to Jagran APP

कोरोना से जंग के लिए भाजपा का डोर टू डोर अभियान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात कोरोना के खिलाफ जंग के लिए भाजपा ने एक सतत अभियान की रुपर

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 05:59 PM (IST)
कोरोना से जंग के लिए भाजपा का डोर टू डोर अभियान
कोरोना से जंग के लिए भाजपा का डोर टू डोर अभियान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: कोरोना के खिलाफ जंग के लिए भाजपा ने एक सतत अभियान की रुपरेखा तैयार की है। लोगों के घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करने के साथ राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी। यह अभियान मंडल स्तर पर चलाया जाना है।

loksabha election banner

भाजपा कोरोना महामारी से बचाव के लिए गांव में डोर टू डोर अभियान चलाने जा रही है। कोरोना महामारी से जागरूक करने व बचने के उपाय के लिए पार्टी द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान द्वारा 261 टीमें तैयार की गई हैं जो कानपुर देहात के चारों विधानसभा के 18 मंडलों में मास्क वितरण सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण जिले के सभी 1547 बूथों पर करेंगी। मदद के लिए पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता लगातार सहयोग करते चले आ रहे हैं। विधायक प्रतिभा शुक्ला एवं विधायक निर्मला संखवार ने 20,000 से अधिक मास्क, 10000 सैनिटाइजर, 20 गत्ता साबुन जिला अध्यक्ष को वितरण के लिए दिया। अकबरपुर चेयरमैन के पति बबलू कटियार ने 3000 मास्क, सैनिटाइजर, साबुन जिला अध्यक्ष को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम में हर व्यक्ति तक जिसके पास मास्क नहीं है उस व्यक्ति को वितरण किया जाएगा। 1500 से अधिक लोगों को इस महामारी से बचने के लिए लगाया गया है। डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. सतीश शुक्ला की देखरेख में वितरण व्यवस्था की जाएगी। जिले को स्वस्थ रखने एवं महामारी से बचने के लिए यह आवश्यक है। जिला अध्यक्ष, विधायक, मलखान सिंह चौहान, बबलू कटियार, नीरज पांडेय, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.