Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारी का ईमानदारी से करेंगे निर्वहन

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारी का ईमानदारी से करेंगे निर्वहन

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:07 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारी का ईमानदारी से करेंगे निर्वहन
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-जिम्मेदारी का ईमानदारी से करेंगे निर्वहन

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: भाजपा कानपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान का गुरुवार को जिले की रायपुर सीमा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पार्टी के जयघोष के साथ रथ पर सवार होकर आए जिला अध्यक्ष का काफिला अकबरपुर पहुंचा। इससे पूर्व जगह-जगह लोगों ने रोक कर स्वागत किया।

prime article banner

दोपहर बाद पहुंचे काफिले का सबसे पहले अकबरपुर ओवरब्रिज के पास मौजूद जनता का जिलाध्यक्ष ने अभिवादन स्वीकार किया।यहां के बाद अकबरपुर कार्यालय में शिव विलास मिश्रा, दीपू मिश्रा, बीटू द्विवेदी, बबलू कटियार, अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार ने स्वागत किया। माती रोड कचहरी पर विधायक प्रतिभा शुक्ला, अनिल शुक्ला ने स्वागत किया।

रायपुर में रामनरेश भदौरिया, डॉ विवेक द्विवेदी, बब्बन शर्मा ने भव्य स्वागत किया, रनियां में डॉक्टर सतीश शुक्ला, बाल जी शुक्ला, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, शिव वीर भदौरिया ने स्वागत किया। युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी द्वारा सैकड़ों वाहनों के साथ पहुंच कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परिवेश कटियार, आईटी सेल के प्रमुख सत्यम सिंह चौहान ने भी स्वागत किया। काफिला इसके बाद माती ईको पार्क पहुंचा। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साल पट्टी व मुकुट पहना कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा की विरासत जो हमें मिली है उसको हम कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की रीति नीति को समाज के कल्याण के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे। पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों के अनुसार गरीब के इस अंतिम सीढ़ी तक पहुंचकर सेवा करते रहेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को आशीर्वाद देने के लिए चार बार के सांसद श्याम बिहारी मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री अजीत पाल, विधायक महेश त्रिवेदी, निर्मला संखवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, प्रखर श्रीवास्तव, मदन पांडेय, राजेश तिवारी, श्याम सिंह सिसोदिया, वंश लाल कटियार, अरविद सचान, राजेश सचान, नीरज पांडेय, मलखान सिंह चौहान, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक द्विवेदी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK