मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
संवाद सूत्र, रनियां : कस्बे में चौकी के समीप ओवर ब्रिज पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर
संवाद सूत्र, रनियां : कस्बे में चौकी के समीप ओवर ब्रिज पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया।
भुजपुरा, शिवली निवासी राजू (40) पुत्र कल्लन बाज रनियां की एक फैक्ट्री में श्रमिक था। शनिवार शाम वह घर से बाइक पर भतीजे विकास (13) को लेकर आया था। रात में उसे फैक्ट्री में ड्यूटी करनी थी। जबकि भतीजा फैक्ट्री में होने वाले काम को देखने की उत्सुकता में उसके साथ आया था। शाम 7 बजे बाइक से वह रनियां चौकी के पास ओवर ब्रिज पर पहुंचे पीछे से आए तेज गति अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल राजू को जिला अस्पताल भेजा गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर श्रीप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजे को एक रनियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की मौत पर पत्नी शारदा, मां लक्ष्मी जिला अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे। यहां परिजनों को रोता बिलखता देख अन्य लोगों की भी आंखे नम हो गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र ¨सह ने बताया कि मृतक के चार बच्चे हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।