Move to Jagran APP

अकबरपुर मंडी में चौथे दिन हुई बोहनी, अन्नदाता का स्वागत

जिले में कुल 53 धान खरीद केंद्रों का हो रहा संचालन मंडी समितियों में बने केंद्रों को मॉडल केंद्र का दर्जा

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:27 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:23 AM (IST)
अकबरपुर मंडी में चौथे दिन हुई बोहनी, अन्नदाता का स्वागत
अकबरपुर मंडी में चौथे दिन हुई बोहनी, अन्नदाता का स्वागत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में एक नवंबर से धान खरीद हो रही है। इस बीच कई ऐसे केंद्र हैं जहां बोहनी तक नहीं हुई है। इन्हीं में से अकबरपुर केंद्र भी शामिल है। यहां सोमवार को बोहनी हो सकी। केंद्र पर पहुंचे किसान का मंडी कर्मचारियों ने माला पहना कर स्वागत किया। उसका मुंह मीठा करा कर धान की भी पूजा की गई।

loksabha election banner

अकबरपुर मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर चौथे दिन सोमवार को धान की खरीद हुई। केंद्र पर एसडीएम सदर आनंद सिंह ने पहले किसान को माला पहनाकर उसे मिठाई खिलाई और कांटे पर धान तौल का शुभारंभ किया। मंडी समिति में अकबरपुर निवासी किसान विमल कुशवाहा दोपहर के समय अपना धान लेकर पहुंचे। उन्होंने 35 कुंतल धान केंद्र पर विक्रय किया। इस दौरान एसडीएम की मौजूदगी में ही धान को इलेक्ट्रानिक तराजू पर तौल कराने से पहले धान की पूजा हुई, कांटे को तिलक किया गया। वहीं किसान को भी माला पहना कर उन्हें मीठा खिलाया। एसडीएम ने कहा कि बिल्कुल पारदर्शी तरीके से किसानों से धान की खरीद की जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा किसान केंद्र पर आकर अपना धान विक्रय करेंगे। केंद्र पर ही अन्य किसान मुलायम सिंह व जगदीश भी अपना धाना लेकर आज पहुंचे थे। जिले में मंडी समितियों में बने खरीद केंद्रों को माडल केंद्र का दर्जा दिया जाना है। यहां किसानों को बैठने, धान रखने के लिए छाया की उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रशासन का उद्देश्य है कि किसान माडल केंद्रों से आकर्षित होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना धान लेकर यहां पहुंचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.