पात्र होने के बाद भी सचिव ने मेरा नाम काट दिया...ये कहकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डबाह निवासी शिवम सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां खड़े बरगद के पेड़ पर वह रस्सी लेकर चढ़ गया। इससे पहले वह गले में फंदा डालता वहां मौजूद लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर कलेक्ट्रेट कर्मी अनूप वहां पहुंच गए
कन्नौज, जेएनएन। मेरा नाम पात्र सूची में है और एडीओ ने जांच भी कर ली। इसके बाद भी मेरा नाम सचिव ने सूची से हटा दिया, ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया। मेरा घर कच्चा है मैं कैसे रहा रहा हूं मैं ही जानता हूं। इतना कहने के बाद युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बरगद के पेड़ से फंासी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसे वहां पर मौजूद फरियादियों ने उसे नीचे उतार लिया। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डबाह निवासी शिवम सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां खड़े बरगद के पेड़ पर वह रस्सी लेकर चढ़ गया। इससे पहले वह गले में फंदा डालता वहां मौजूद लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर कलेक्ट्रेट कर्मी अनूप वहां पहुंच गए और उसे नीचे उतारा। कर्मी उसे एडीएम गजेंद्र कुमार के पास लेकर गए। यहां उसने बताया कि उसका मकान कच्चा है। एडीओ पंचायत ने जांच की, इसमें वह पात्र मिला। इसके बाद भी सचिव ने उसे अपात्र बताते हुए उसका आवास काट दिया। ऐसा उसने दो बार किया। एडीएम ने पात्रता की जांच करवा कर आवास दिलाने की बात कही है। साथ ही युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को लिखा है। उसकी निगरानी करने के लिए भी कहा है।