सिरफिरे आशिक ने छात्रा की चाकू से गोदकर की हत्या
काकादेव के लोहारन भट्टा में शनिवार की सुबह हुई घटना से क्षेत्रीय लोगों में सनसनी। युवक ने दुपïट्टे से गला कसने की कोशिश की। अस्पताल में घायल युवती ने दम तोड़ दिया।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:25 PM (IST)
कानपुर (जागरण संवाददाता)। काकादेव में शनिवार सुबह एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने बीए की छात्रा को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर दुपïट्टे से गला कसने का प्रयास किया और चाकू से गोद दिया। कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता बेटी को लहूलुहान हालत में एलएलआर अस्पताल (हैलट) ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
काकादेव निवासी टेंपो चालक के परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। पत्नी घरों में चौका बर्तन करती हैं। शनिवार सुबह मां काम पर गई थी जबकि छोटी बेटी ननिहाल में थी। बड़ी बेटी छत पर कपड़े धो रही थी। पिता टीवी मैकेनिक को बुलाने गए थे। जब वह लौटे तो छत पर बेटी को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। युवती के गले पर किसी रस्सी से कसने के निशान थे और पेट में चाकू से कई वार किए गए थे। पिता ने पुलिस को सूचना देकर तुरंत बेटी को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक अजय बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। बेटी के मना करने के बाद भी वह पीछा करता था। सुबह पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे घर से निकलते हुए देखा है। चौकी पर ही पिता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर कातिलाना हमले व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अजय की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां खून नहीं मिला।
पड़ोसियों ने किसी तरह की नोकझोंक या विवाद की आवाज सुनाई देने की बात से इन्कार किया। देर रात 12 बजे आइसीयू में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश में दो टीमें लगी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें