Move to Jagran APP

JEE Advanced Result: कानपुर जोन में भोपाल के यश विरानी टापर, तीसरे पर लखनऊ के मलिक

जेईई एडवांस्ड के परिणाम में आल इंडिया टाप-100 सूची में कानपुर का एक भी छात्र नहीं है। वहीं कानपुर जोन में शामिल हुए यूपी और एमपी के अभ्यर्थियों में भोपाल के यश विरानी ने टाप किया है जबकि कटनी के उत्कर्ष दूसरे और लखनऊ के मलिक तीसरे स्थान पर हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 08:24 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 08:24 AM (IST)
JEE Advanced Result: कानपुर जोन में भोपाल के यश विरानी टापर, तीसरे पर लखनऊ के मलिक
कानपुर जोन में यश विरानी ने रोशन किया नाम।

कानपुर, जेएनएन। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2021 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। कानपुर जोन में मध्य प्रदेश के भोपाल के यश विरानी ने टाप किया। उनकी आल इंडिया 37वीं रैंक आई है। दूसरे टापर कटनी जिले के उत्कर्ष सिंह और तीसरे लखनऊ के मलिक हम्मद फैसल हैं। उत्कर्ष ने 84वीं और मलिक ने 87वीं रैंक हासिल की है। मेधावियों की आल इंडिया टाप-100 सूची में शहर का एक भी छात्र शामिल नहीं है। जेईई एडवांस्ड का आयोजन तीन अक्टूबर को हुआ था।

loksabha election banner

केवल खाना खाते समय देखते थे टीवी

जोन के टापर यश विरानी की सफलता का राज कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास की आदत और इंटरनेट मीडिया से दूरी है। टीवी देखना भी सिर्फ खाना खाते समय ही हो पाता था। यश आइआइटी बांबे में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहते हैं। पिता सुहास विरानी का तीन वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। मां सविता व्यवसायी हैं। बड़ी बहन साक्षी यूएसए में मल्टीनेशनल कंपनी में हैं। बारहवीं में 97.8 फीसद अंक आए थे।

पहले गणित के सवालों से लगता था डर

आल इंडिया 84वीं रैंक हासिल करने वाले उत्कर्ष सिंह पहले गणित से बहुत डरते थे। उन्हें हर सवाल कठिन लगता था। धीरे-धीरे उसी कमजोरी को मजबूत किया। आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। कोडिंग के क्षेत्र में बड़ा काम करने की इच्छा है। पिता विजय सिंह रेलवे में हैं, जबकि मां गुंजन गृहणी हैं। 12वीं में 97.4 फीसद अंक आए।

जानकारी के लिए वाट्सएप का इस्तेमाल

कानपुर जोन के तीसरे टापर मलिक हमद फैसल ने स्वयं को इंटरनेट मीडिया से दूर रखा। सिर्फ जानकारी के लिए वाट्सएप का इस्तेमाल किया। आइआइटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। पिता मो. फैसल कारोबारी हैं, जबकि मां नाजिश अफ्फान हाउस वाइफ हैं। 12वीं में 94 फीसद अंक हासिल किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.