केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के हित में होंगे कार्य : शशिकांत
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित को सम्मानित किया गया
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 07:16 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के हित में होंगे कार्य : शशिकांत
जासं, कानपुर : पूर्व छात्र परिषद की ओर से रविवार को सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कालेज, आजाद नगर में नव निर्वाचित केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित ने कहा कि वे दो वर्षों के कार्यकाल में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के हितार्थ अपना संपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर अरुण प्रकाश अग्निहोत्री, विष्णु प्रसाद शुक्ला, शैलेन्द्र पांडेय, डा. अनिल मिश्रा, डा. मनोज अवस्थी, विजय अग्निहोत्री, गोपाल खन्ना, अरुण बाजपेयी, प्रदीप मिश्रा, अनिल दीक्षित, अनिल अवस्थी, नंद किशोर मिश्रा, सुबोध पांडेय उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें